जानिये, ऑस्कर के रेड कारपेट पर कैसी ड्रेस पहनना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा
Advertisement

जानिये, ऑस्कर के रेड कारपेट पर कैसी ड्रेस पहनना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

मशहूर लेबनानी फैशन डिजाइन जुहैर मुराद की सफेद ड्रेस में ऑस्कर के रेड कारपेट पर जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट थीं कि दुनिया के इस सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार समारोह में उनकी ड्रेस ‘बहुत क्लासिक’ रहनी चाहिए।

जानिये, ऑस्कर के रेड कारपेट पर कैसी ड्रेस पहनना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजिलिस : मशहूर लेबनानी फैशन डिजाइन जुहैर मुराद की सफेद ड्रेस में ऑस्कर के रेड कारपेट पर जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट थीं कि दुनिया के इस सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार समारोह में उनकी ड्रेस ‘बहुत क्लासिक’ रहनी चाहिए।

यह दुनिया के सबसे बड़े रेड कार्पेट में से एक- प्रियंका

ऑस्कर के रेड कारपेट पर पहली बार कदम रखने वाली 33 वर्षीय प्रियंका ने सफेद रंग का गाउन पहना था जिसे मुराद ने डिजाइन किया था। उन्होंने कहा, 'मैं ऑस्कर के लिए बहुत क्लासिक चाह रही थी।' प्रियंका ने कहा, यह दुनिया का सबसे बड़े रेड कार्पेट में एक था। मैं चाहती थी कुछ जो पूरी शाम तक आरामदेह रहे।

Trending news