दिलवाले का 'टुकुर-टुकुर' लॉन्चः साड़ी में छा गईं काजोल-कृति की दिलकश अदाएं
Advertisement

दिलवाले का 'टुकुर-टुकुर' लॉन्चः साड़ी में छा गईं काजोल-कृति की दिलकश अदाएं

सालों बाद साथ आई शाहरुख-काजोल की सदाबहार जोड़ी की रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली फिल्म 'दिलवाले' का नया गाना 'टुकुर-टुकुर' रिलीज हो गया है। इस गाने में इन दोनों के साथ वरुण धवन और कृति सेनन ने भी जलवे बिखेरे हैं। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

दिलवाले के गाने टुकुर-टुकुर में शानदार अंदाज में शाहरुख-काजोल और वरुण-कृति (सौजन्यः वीडियो स्टिल)

मुंबई : सालों बाद साथ आई शाहरुख-काजोल की सदाबहार जोड़ी की रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली फिल्म 'दिलवाले' का नया गाना 'टुकुर-टुकुर' रिलीज हो गया है। इस गाने में इन दोनों के साथ वरुण धवन और कृति सेनन ने भी जलवे बिखेरे हैं। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

फिल्म के गाने में पिंक और ब्लेक साड़ी में काजोल और कृति की अदाएं कयामत ढा रही है। दिलकश अदाओं के साथ इस चौकड़ी की धमाचौकड़ी देखकर आप खुद को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। अरिजीत सिंह, नेहा कक्कड़, कनिका कपूर, नकाश अजीज और सिद्धार्थ महादेवन की आवाज से सजे गाने 'टुकुर-टुकुर' में प्रीतम ने संगीत दिया है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिये शाहरुख और काजोल ने पाकिस्तानी टीवी शो में भी हिस्सा लिया है।

 

Trending news