हर मौसम में फायदेमंद है बादाम
Advertisement

हर मौसम में फायदेमंद है बादाम

कुछ फल प्रत्येक मौसम में सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इन फलों में बादाम भी प्रमुख है। गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में बादाम का उपयोग लाभप्रद है। यह कच्चा हो या पका हुआ, हर तरह से इसका सेवन फायदेमंद है। बादाम पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

हर मौसम में फायदेमंद है बादाम

नई दिल्ली : कुछ फल प्रत्येक मौसम में सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इन फलों में बादाम भी प्रमुख है। गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में बादाम का उपयोग लाभप्रद है। यह कच्चा हो या पका हुआ, हर तरह से इसका सेवन फायदेमंद है। बादाम पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।

बादाम में वसा, प्रोटीन और विभिन्न तरह के विटामिन और खनिज होते हैं, जो इसे चॉकलेट, केक और बिस्किट की तरह खाने योग्य बनाते हैं। बादाम खाने से हृदय की रक्त वाहिकाएं स्वस्थ रहती हैं। बादाम से भरपूर भोजन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। छिलकों के साथ बादाम खाना फायदेमंद रहता है पर इनकी मात्रा संतुलित ही रखनी चाहिए। क्षमता से अधिक मात्रा में खाने पर ये अक्सर हजम नहीं होते और पेट खराब हो जाता है।
 
यही नहीं, बादाम का सेवन कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करता है। अकुंरित बादाम भिगोए हुए बादाम के मुकाबले ज्‍यादा स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक होता है। बादाम स्तनों में दुग्ध वृद्धि करता है। कब्ज एवं आंतों के दर्द से निजात पाने के लिए बादाम और अंजीर एक साथ खाएं। बादाम कफ के साथ आने वाले खून को बंद करता है।

बादाम को किसी भी व्यंजन में डालने से उसके स्वाद में भरपूर वृद्धि होती है।

Trending news