देशभर में जारी है लू और गर्मी का सितम: अबतक करीब 1100 लोगों की मौत
Advertisement

देशभर में जारी है लू और गर्मी का सितम: अबतक करीब 1100 लोगों की मौत

देश में गर्मी का कहर जारी है। अबतक गर्मी से देशभर में तकरीबन 1100 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 852 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ 266 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई है।

देशभर में जारी है लू और गर्मी का सितम: अबतक करीब 1100 लोगों की मौत

नई दिल्ली: देश में गर्मी का कहर जारी है। अबतक गर्मी से देशभर में तकरीबन 1100 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 852 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ 266 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई है।

दिल्ली में गर्मी से लोग बेहाल रहे। साथ ही तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल जैसे दूसरे राज्य भी प्रचंड गर्मी से जूझते रहे। इनमें से अधिकतर राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार ओड़िशा के अंगुल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया जबकि महाराष्ट्र के चंद्रपुर और वर्धा में यह क्रमश: 46.6 और 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि अगले दो दिनों में वहां गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे पारा कुछ नीचे गिरेगा। दूसरी तरफ कश्मीर घाटी में मौसम सुहाना है और अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Trending news