श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
Advertisement

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में जाफना प्रायद्वीप के पास से रविवार को गिरफ्तार किया।

रामेश्वरम : श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के 14 मछुआरों को श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में जाफना प्रायद्वीप के पास से रविवार को गिरफ्तार किया।

मत्स्य विभाग के सहायक निदेशकों गोपीनाथ और सेकर ने बताया कि मछुआरे तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले के रामेश्वरम और जगदापट्टिनम इलाके के रहने वाले हैं। नौसेना ने मछुआरों की तीन नौकाएं भी जब्त कर लीं। उन्होंने बताया कि मछुआरों को जाफना में कराई नगर ले जाया गया है।

श्रीलंकाई सरकार द्वारा मौत की सजा सुनाए गए पांच भारतीयों की रिहाई के कुछ ही दिन बाद आज यह कार्रवाई हुई है।

Trending news