13 राज्यों के 308 जिले कर रहे हैं पेजयल की कमी का सामना
Advertisement

13 राज्यों के 308 जिले कर रहे हैं पेजयल की कमी का सामना

सरकार ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों के 308 जिले पेजयल की आपूति की कमी का सामना कर रहे हैं।

नई दिल्ली : सरकार ने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों के 308 जिले पेजयल की आपूति की कमी का सामना कर रहे हैं।

पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने संजय सिंह के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जैसा कि राज्यों ने सूचित किया है कि 13 राज्यों में 308 जिले पेयजल आपूर्ति में कमी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र शामिल हैं।

यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा 50 जिले उत्तर प्रदेश में प्रभावित हैं जबकि मध्य प्रदेश में 46 जिले प्रभावित हैं। इसके अलावा ओड़िशा में 27, आंध्र प्रदेश में 10, तेलंगाना में नौ, छत्तीसगढ़ में 25, बिहार में 19, झारखंड में 24, हरियाणा और गुजरात में आठ.आठ, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 27 और महाराष्ट्र में 33 जिले भी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पेयजल राज्य का विषय है और इसके लिए उनका मंत्रालय केंद्रीय प्रायोजित स्कीम राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के जरिए राज्यों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

Trending news