97% युवा और अमीर भारतीय नाश्ते में बादाम, सूखे मेवे और फल लेते हैं: सर्वे
Advertisement

97% युवा और अमीर भारतीय नाश्ते में बादाम, सूखे मेवे और फल लेते हैं: सर्वे

हाल के एक सर्वेक्षण में पता चला है कि 97% युवा और अमीर भारतीय जब भी खुश होते हैं तो वे नाश्ते में बादाम, फल और अन्य सूखे मेवे लेना पसंद करते हैं।

 97% युवा और अमीर भारतीय नाश्ते में बादाम, सूखे मेवे और फल लेते हैं: सर्वे

मुंबई: हाल के एक सर्वेक्षण में पता चला है कि 97% युवा और अमीर भारतीय जब भी खुश होते हैं तो वे नाश्ते में बादाम, फल और अन्य सूखे मेवे लेना पसंद करते हैं।

मार्केट रिसर्च कंपनी लेप्सोस के इस सर्वे में कहा गया है, ‘युवा और अमीर वयस्क भारतीयों में से ज्यादतर के लिए नाश्ता करना अपनी खुशी जाहिर करने का तरीका है। युवा और अमीर भारतीय जब भी खुश होते हैं तो उनमें से 97% नाश्ते में बादाम, फल और अन्य सूखे मेवे खाना पसंद करते हैं।’ 

इस सर्वे में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़, नागपुर, भोपाल और कोयंबतूर के 18 से 35 साल आयुवर्ग के कुल 3,037 अमीर शहरी पुरुष और महिलाओं की राय जानी गई थी। इन शहरों में बेंगलूरू में 99%, चंडीगढ़ में 99% और कोयंबतूर में भी 99% लोगों ने खुशी के मौके पर नाश्ते में बादाम लेने की जानकारी दी।

सर्वे में कहा गया, ‘युवा और अमीर वयस्क भारतीय अपने नाश्ते में लजीज, मजेदार, गरमागरम और करारी चीज चाहते हैं लेकिन साथ ही वे सेहतमंद, पौष्टिक और उर्जा से भरपूर नाश्ता भी करना चाहते हैं। इससे पता चलता है कि लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव आया है और सेहतमंद नाश्ते की ओर उनका रूझान बढ़ा है। सर्वे में यह भी पता चला कि तनाव के दौरान 30 फीसदी लोग भूख नहीं लगने के बावजूद ज्यादा मात्रा में नाश्ता करते हैं।

सर्वे में दिलचस्प तथ्य यह पता चला कि मुंबई, चंडीगढ़ और भोपाल के लोग तनाव में रहने के दौरान नाश्ता नहीं करना चाहते जबकि बेंगलूरु और हैदराबाद के लोग ऐसी स्थिति में ज्यादा नाश्ता करते हैं। सर्वे में आगे कहा गया कि 82% लोगों ने कहा कि उन्हें नाश्ता करने के बाद ग्लानि महसूस नहीं होती है। ऐसा कहने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या 92% के साथ मुंबई में है जिसके बाद 86% के साथ चंडीगढ़ और 85% के साथ बेंगलुरु है।

 

Trending news