बिहार चुनाव जीतने के बाद शाह ने कहा-जनता परिवार एक फुस्स पटाखा
Advertisement

बिहार चुनाव जीतने के बाद शाह ने कहा-जनता परिवार एक फुस्स पटाखा

बिहार विधान परिषद में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए पार्टी प्रमुख अमित शाह ने कहा कि जनता परिवार फुस्स पटाखा साबित हुआ है वहीं ओबीसी वोटरों तक पहुंच बनाने के लिए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पहला प्रधानमंत्री दिया और अधिकतर मुख्यमंत्री इसी समुदाय के हैं।

बिहार चुनाव जीतने के बाद शाह ने कहा-जनता परिवार एक फुस्स पटाखा

नई दिल्ली : बिहार विधान परिषद में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए पार्टी प्रमुख अमित शाह ने कहा कि जनता परिवार फुस्स पटाखा साबित हुआ है वहीं ओबीसी वोटरों तक पहुंच बनाने के लिए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने पहला प्रधानमंत्री दिया और अधिकतर मुख्यमंत्री इसी समुदाय के हैं।

पार्टी के नव गठित ओबीसी मोर्चा की पहली बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने ओबीसी के कल्याण के लिए बनी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे एक जाति तक सीमित रह गयीं हैं जबकि भाजपा के अधिकतर विधायक और सांसद उसी समूह से हैं। परोक्ष रूप से वह सपा, राजद और जदयू पर निशाना साध रहे थे जो भाजपा से मुकाबले के लिए साथ आयी हैं।

शाह ने कहा, ‘हम लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहे लकिन यह भाजपा है जिसने सबसे ज्यादा ओबीसी मुख्यमंत्री दिए हैं। समुदाय से पहले प्रधानमंत्री भी भाजपा ने ही दिए हैं। आज अधिकतर ओबीसी विधायक और सांसद भाजपा के हैं। यह दिखाता है कि पार्टी ने ओबीसी को कितना महत्व दिया है।’ मोर्चा के अध्यक्ष एस पी सिंह बघेल के साथ उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी दिनों में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मोर्चा बिहार और उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए काम करेगा।

उन्होंने कहा, ‘बिहार में भाजपा की जीत आज से शुरू हो गयी है। भाजपा नीत राजग ने 24 में से 13 सीटें जीत ली है जबकि उसके पास पहले केवल पांच सीट ही थी। बिहार में जनता परिवार के बारे में बहुत कुछ बोला जा रहा था लेकिन लोगों ने साबित कर दिया कि यह फुस्स पटाखा है।’

Trending news