जेएनयू विवाद और गरमाया, राजा की बेटी को जान से मारने की मिली धमकी
Advertisement

जेएनयू विवाद और गरमाया, राजा की बेटी को जान से मारने की मिली धमकी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता और राज्यसभा सांसद डी. राजा ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा और उनकी बेटी अपराजिता को जान से मारने की धमकी मिली है। 

जेएनयू विवाद और गरमाया, राजा की बेटी को जान से मारने की मिली धमकी

नई दिल्ली : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता और राज्यसभा सांसद डी. राजा ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्रा और उनकी बेटी अपराजिता को जान से मारने की धमकी मिली है। 

डी. राजा ने कहा कि उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाला शख्स हिन्दी में बात कर रहा था और कह रहा था कि वह क्यों एबीवीपी और भाजपा से दुश्मनी मोल ले रहा है। राजा के अनुसार फोन करने वाले शख्स ने उन्हें धमकी दी कि वह उसकी बेटी को जान से मार देंगे। उन्होंने कहा कि धमकी वाले ये फोन ऑस्ट्रेलिया से अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम से आ रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को राजा ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी और संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी को शहादत दिवस के रूप में मनाने को लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की रिहाई की मांग की।

Trending news