आईएम का एक और संदिग्ध कर्नाटक में गिरफ्तार
Advertisement

आईएम का एक और संदिग्ध कर्नाटक में गिरफ्तार

इंडियन मुजाहिदीन के एक और संदिग्ध कर्ताधर्ता को यहां कर्नाटक के मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। बीते तीन दिन में यह चौथी गिरफ्तारी है।

मंगलुरु/बेंगलुर : इंडियन मुजाहिदीन के एक और संदिग्ध कर्ताधर्ता को यहां कर्नाटक के मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। बीते तीन दिन में यह चौथी गिरफ्तारी है।

पुलिस ने यहां बताया कि उत्तरी कन्नड़ा जिले के भटकल का रहने वाला 32 वर्षीय रियाज विमान से दुबई जाने वाला था, जब उसे बीती रात गिरफ्तार किया गया। आईएम के तीन संदिग्ध कर्ताधर्ताओं से मिली जानकारी के आधार पर रियाज को बेंगलुरु पुलिस ने मंगलुरू पुलिस के साथ मिल कर गिरफ्तार किया।

तीनों संदिग्धों को 8 जनवरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक आतंकी मॉडयूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया था।

Trending news