राम मंदिर मुद्दे को सिर्फ जिंदा रखना चाहती है बीजेपी: नीतीश
Advertisement

राम मंदिर मुद्दे को सिर्फ जिंदा रखना चाहती है बीजेपी: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे को सिर्फ जिंदा रखना चाहती है। ऐसा नहीं है कि उसके मन में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है।

राम मंदिर मुद्दे को सिर्फ जिंदा रखना चाहती है बीजेपी: नीतीश

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे को सिर्फ जिंदा रखना चाहती है। ऐसा नहीं है कि उसके मन में भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक द्वारा राम मंदिर को लेकर हाल में दिए गए बयान से जुड़े पत्रकारों के एक प्रश्न पर नीतीश ने आज आरोप लगाया कि भाजपा अयोध्या में राम मंदिर मुद्दे को सिर्फ जिंदा रखना चाहती है। भगवान श्रीराम के प्रति उसके मन में श्रद्धा है, ऐसी बात नहीं। नीतीश ने कहा कि उन्होंने भगवान श्रीराम के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया, मानो वे भाजपा के सदस्य हों। वे श्रीराम मंदिर मुद्दे को बनाये रखने एवं भुनाने के लिए और लोगों के मन में भगवान श्रीराम के प्रति जो भावना है, उसका इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसलिए इन लोगों का राम मंदिर के बारे में क्या है, यह स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के बारे में यह बात तय है कि इसका समाधान या तो अदालत के फैसले से होगा या आपसी रजामंदी से। इसलिए उनको इस दिशा में प्रयास करना चाहिये। ये लोग बीच-बीच में इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश करते हैं। इनको बस मुद्दे को जिंदा रखना है। कहते हैं कि ‘मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे।’ ये कैसे भक्त हैं।