झारखंड में बीजेपी विधायक रघुनंदन मंडल का निधन
Advertisement

झारखंड में बीजेपी विधायक रघुनंदन मंडल का निधन

भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल का रविवार रात यहां कोरका में निधन हो गया। कोरका के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 63 साल के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंडल ने कल रात सीने में दर्द की शिकायत की और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मंडल के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। वह गोड्डा से पहली बार विधायक चुने गये थे।

गोड्डा (झारखंड) : भाजपा विधायक रघुनंदन मंडल का रविवार रात यहां कोरका में निधन हो गया। कोरका के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 63 साल के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंडल ने कल रात सीने में दर्द की शिकायत की और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मंडल के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। वह गोड्डा से पहली बार विधायक चुने गये थे।

उनके निधन पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुबर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा और कई अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।