झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी
Advertisement

झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

भाजपा ने कहा कि वह झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर लड़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का पंचायत स्तर पर बूथ सम्मेलन हो रहा है।

झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

रांची : भाजपा ने कहा कि वह झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर लड़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का पंचायत स्तर पर बूथ सम्मेलन हो रहा है।

झारखंड में पांच चरणों में चुनाव 25 नवम्बर से शुरू हो रहा है। बिहार से 15 नवम्बर 2000 को अलग होने के बाद राज्य में यह तीसरा विधानसभा चुनाव है। भाजपा ने बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पहली गठबंधन सरकार बनाई थी और अजरुन मुंडा तीन बार भाजपा नीत गठबंधन के मुखिया रहे हैं।