धोनी की बेटी जीवा की पहली तस्‍वीर सामने आई, एयरपोर्ट पर गोद में लिए नजर आए कैप्‍टन कूल
Advertisement

धोनी की बेटी जीवा की पहली तस्‍वीर सामने आई, एयरपोर्ट पर गोद में लिए नजर आए कैप्‍टन कूल

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की पहली तस्‍वीर सामने आई है। धोनी मंगलवार को आईपीएल उद्घाटन समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए कोलकाता जाने के क्रम में रांची स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान धोनी के 'पिता प्रेम' देखने को मिला। बेटी जीवा उनके गोद में थी और साथ में पत्‍नी साक्षी भी थीं। धोनी के साथ उनकी पत्‍नी और बेटी जीवा भी कोलकाता गए हैं।

धोनी की बेटी जीवा की पहली तस्‍वीर सामने आई, एयरपोर्ट पर गोद में लिए नजर आए कैप्‍टन कूल

रांची: टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की पहली तस्‍वीर सामने आई है। धोनी मंगलवार को आईपीएल उद्घाटन समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए कोलकाता जाने के क्रम में रांची स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान धोनी के 'पिता प्रेम' देखने को मिला। बेटी जीवा उनके गोद में थी और साथ में पत्‍नी साक्षी भी थीं। धोनी के साथ उनकी पत्‍नी और बेटी जीवा भी कोलकाता गए हैं।

एयरपोर्ट पर धोनी अपनी बेटी जीवा को अपने गोद में उठाए नजर आए। अपनी  बेटी को वह कैमरों से बचाने की कोशिश भी करते दिखे। उनके पीछे उनकी पत्‍नी साक्षी भी साथ थीं। गौर हो कि विश्व कप से लौटने के बाद धोनी को और उनकी बेटी को एक साथ पहली बार देखा गया था। धोनी उस समय भी उसे अपनी गोद में उठाये हुए थे, लेकिन उस समय लोग जीवा को नहीं देख पाए थे क्‍योंकि धोनी ने उसे मीडिया के कैमरे से बचा लिया, लेकिन धोनी जब कोलकाता लौट रहे थे तो बेटी जीवा को मीडिया के कैमरे से बचा नहीं सके और जीवा की पहली तस्वीर सामने आई। बता दें कि धोनी पिछले दो दिनों से रांची में थे। रांची में उन्‍होंने अपनी बाइक की सवारी भी की। साथ ही दिवड़ी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की।

गौर हो कि टीम इंडिया के कप्‍तान माही 6 फरवरी को बेटी के पिता बने थे। उस समय धोनी ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप 2015 में व्यस्त थे और पिछले दिनों टूर्नामेंट से वापस लौटने के बाद उन्हें घर लौट कर बेटी से मिलने का मौका मिला।