चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगायी
Advertisement

चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगायी

चुनाव आयोग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर जम्मू कश्मीर के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण और प्रकाशन पर रोक लगा दी है।

चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल के प्रकाशन और प्रसारण पर रोक लगायी

रांची : चुनाव आयोग ने सोमवार को एक आदेश जारी कर जम्मू कश्मीर के साथ झारखंड में भी विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण और प्रकाशन पर रोक लगा दी है।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के जाजोरिया ने सोमवार को भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश की प्रति मीडिया को जारी की जिसमें कल से जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रारंभ हो रहे मतदान के बाद होने वाले एग्जिट पोल के नतीजों के प्रसारण और प्रकाशन पर रोक लगाने की बात कही गयी है।

झारखंड में मंगलवार सुबह सात बजे से प्रथम चरण में हो रहे 13 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ होगा जो दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगा। राज्य में जम्मू कश्मीर के साथ कुल पांच चरणों में विधानसभा के लिए मतदान होने हैं। कुल 81 सीटों के लिए अंतिम दौर का मतदान 20 दिसंबर को होगा और मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा।