या तो ‘जंगलराज’ की वापसी के लिए अथवा भाजपा के लिए वोट करें: शाह
Advertisement

या तो ‘जंगलराज’ की वापसी के लिए अथवा भाजपा के लिए वोट करें: शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर बिहार के गौरव को वापस नहीं ला सकने का आरोप लगाते हुए इस प्रदेश की जनता से या तो लालू के ‘जंगलराज’ की वापसी जिसके मुखौटे नीतीश हैं उसके लिए अथवा सर्वागीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने अपील की।

या तो ‘जंगलराज’ की वापसी के लिए अथवा भाजपा के लिए वोट करें: शाह

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर बिहार के गौरव को वापस नहीं ला सकने का आरोप लगाते हुए इस प्रदेश की जनता से या तो लालू के ‘जंगलराज’ की वापसी जिसके मुखौटे नीतीश हैं उसके लिए अथवा सर्वागीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने अपील की।

पटना में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आपके (जनता) पास दो विकल्प हैं। या तो लालू के ‘जंगलराज’ की वापसी के लिए जिसके मुखौटे नीतीश हैं अथवा बिहार के गौरव को वापस लाने और इस प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए नरेंद्र मोदी नीत राजग भाजपा के पक्ष में वोट करें। तीसरा कोई विकल्प नहीं है।

उन्होंने बिहार के पिछले गौरव की याद दिलाते हुए कहा कि इस प्रदेश ने देश पर करीब 600 सालों तक राज किया और ज्ञान और शिक्षा की धरती रही तथा विश्व को पहला गणतंत्र देने वाला यह बिहार आज कहां पहुंच गया।

शाह ने बुद्धिजीवी वर्ग से अपील की कि उनकी पार्टी उनसे अपने पक्ष में न केवल वोट देने की उम्मीद रखती है बल्कि इस प्रदेश में एक ऐसा माहौल बनाने की आशा करती जिससे भाजपा सत्ता में आ सके।

उन्होंने नीतीश के सिद्धांतों पर प्रश्न उठाते हुए अपने राजनीतिक जीवन के लंबे अरसे तक वे लालू प्रसाद के ‘जंगलराज’ के खिलाफ लडते रहे पर आज वे कह रहे हैं उन्होंने लालू के कार्यकाल को कभी भी ‘जंगलराज’ नहीं कहा पर प्रदेश की जनता जानती है कि नीतीश ऐसा कहा करते थे।

नीतीश के उस कथन कि बिहार पर यहां के निवासी न कि बाहरी राज करेंगे शाह ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर निश्चित रूप से इस प्रदेश के मुख्यमंत्री इसी राज्य के निवासी होंगे। बिहारी मुख्यमंत्री होंगे और भाजपा के बिहारी मुख्यमंत्री होंगे क्योंकि अब उनके लिए अब मुख्यमंत्री बन पाना संभव नहीं।

उन्होंने नीतीश कुमार के सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के विकास के लिए घोषित 1.25 लाख करोड रूपये के विशेष पैकेज को लागू किए जाने पर शंका व्यक्त करते हुए कहा कि ‘अहंकारी’ नीतीश उसे लागू नहीं करेंगे क्योंकि उससे नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत होगा।

सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, सुरेश प्रभु, रविशंकर प्रसाद, भाजपा के बिहार प्रभारी भुपेंद्र यादव और राज्यसभा सदस्य एम जे अकबर ने भी संबोधित किया।