मोदी ने झारखंड को नंबर 1 राज्य बनाने का किया वादा, बोले- खनिज लूटने वालों पर कसेंगे नकेल
Advertisement

मोदी ने झारखंड को नंबर 1 राज्य बनाने का किया वादा, बोले- खनिज लूटने वालों पर कसेंगे नकेल

झारखंड को देश में नंबर..1 राज्य बनाने का वायदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार खनिज संपदा के सभी लुटेरों पर नकेल कसेगी तथा अगले कुछ वषरें में राज्य को 20,000 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचेगा।

मोदी ने झारखंड को नंबर 1 राज्य बनाने का किया वादा, बोले- खनिज लूटने वालों पर कसेंगे नकेल

जमशेदपुर : झारखंड को देश में नंबर..1 राज्य बनाने का वायदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार खनिज संपदा के सभी लुटेरों पर नकेल कसेगी तथा अगले कुछ वषरें में राज्य को 20,000 करोड़ रुपए का लाभ पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में चल रहा विधानसभा चुनाव खनिज प्रधान राज्य का भविष्य तय करेगा और झारखंड के लोग इसे साधारण चुनाव के रूप में नहीं लें। मोदी ने झारखंड की तुलना 13..14 साल आयु समूह के ऐसे बच्चों से की जिनका विकास धीमी गति से होता है, लेकिन जो इसके बाद 18 साल की उम्र के बीच तेजी से परिपक्व होते हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड ऐसे चरण में प्रवेश कर चुका है जहां यह तेजी से बढ़ेगा। मोदी ने भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य की प्रगति में मदद करने तथा इसे देश का नंबर..1 राज्य बनाने का वायदा किया।

प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा, ‘यदि आप बहुमत की सरकार के लिए मतदान करेंगे तो चुनाव राज्य का भाग्य तय करेगा और विकास के मार्ग पर बढ़ने में इसकी मदद करेगा।’ मोदी ने कहा, ‘झारखंड में खनिज का भंडार होने के कारण इसके पास पर्याप्त बिजली है और यह देश का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन 14 साल पहले इसके गठन के समय से ही दुर्भाग्य से राज्य को लूटा गया है।’

राजग सरकार द्वारा बनाई गई कोयला नीति को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ‘खनिज लूटने वालों की नकेल कसेगी और अगले कुछ सालों में इससे राज्य को 20,000 करोड़ रुपए का लाभ होगा।’ मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संसदीय चुनाव में हार के बावजूद नहीं सुधर रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोग कांग्रेस को वोट क्यों दें जब वह बदलने को ही तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत का विश्व में सम्मान हो रहा है क्योंकि इसके पास अब एक मजबूत एवं स्थिर सरकार है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे झारखंड में भाजपा नीत बहुमत की सरकार के लिए वोट दें। मोदी ने यहां चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश वंशवादी शासन को खारिज कर चुका है और उसने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा को सत्ता में भेजा।

मोदी ने कहा, ‘झारखंड में खनिज का भंडार होने के कारण इसके पास पर्याप्त बिजली है और यह देश का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन 14 साल पहले इसके गठन के समय से ही दुर्भाग्य से राज्य को लूटा गया है।’ राजग सरकार द्वारा बनाई गई कोयला नीति को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ‘खनिज लूटने वालों की नकेल कसेगी और अगले कुछ सालों में इससे राज्य को 20,000 करोड़ रुपये का लाभ होगा।’ मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह संसदीय चुनाव में हार के बावजूद नहीं सुधर रही है। उन्होंने कहा कि देश के लोग कांग्रेस को वोट क्यों दें जब वह बदलने को ही तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत का विश्व में सम्मान हो रहा है क्योंकि इसके पास अब एक मजबूत एवं स्थिर सरकार है । उन्होंने लोगों से कहा कि वे झारखंड में भाजपा नीत बहुमत की सरकार के लिए वोट दें। मोदी ने यहां चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश वंशवादी शासन को खारिज कर चुका है और उसने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा को सत्ता में भेजा।

मोदी ने बाद में रांची में कांग्रेस पर एक और कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसे संसद में नेता विपक्ष के पद के लिए भी नकार दिया गया, वह अब आदिवासियों में ‘झूठ’ फैला रही है कि उनकी जमीन छिन जाएगी । उन्होंने किसी कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना कहा कि लोगों ने यहां तक कि उन्हें नेता विपक्ष का भी पद नहीं दिया और वे परेशान हैं। अब वे झूठ फैलाना चाहते हैं कि आदिवासियों की जमीन छिन जाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने प्रचार अभियान के दौरान दावा किया है कि भाजपा छोटा नागपुर टेनेन्सी एक्ट को बदलने की कोशिश कर रही है जो आदिवासियों की जमीन की रक्षा करता है।

मोदी ने कहा कि आदिवासी हजारों साल से इस देश में हैं और उन्होंने योगदान किया है, लेकिन क्या दिल्ली में रहीं पूर्व की कांग्रेस सरकारें इस बारे में जानती थीं। ‘लेकिन वे (कांग्रेस सरकारें) आदिवासियों के नाम पर राजनीति में शामिल रहीं।’ उन्होंने कहा कि यह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार थी जिसने आदिवासी कल्याण के लिए एक मंत्रालय की शुरूआत की और उनके उत्थान के लिए बजट निर्धारित किया। मोदी ने दावा किया कि यहां तक कि कांग्रेस सरकार यह भी नहीं सोच सकी कि रमन सिंह सरकार छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के लिए किस तरह काम कर रही है।

रांची जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में भाजपा और आजसू उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘अब चीजें बदल चुकी हैं और लोग किसी के झांसे में आने के लिए तैयार नहीं हैं। अतएव वे मजबूर सरकार के बजाय मजबूत सरकार के लिए मतदान कर रहे हैं।’ इन क्षेत्रों में नौ दिसंबर को तीसरे चरण में विधानसभा चुनाव हैं।

उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव से तुरंत पहले अलग हो जाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा कांग्रेस एवं राजद पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि वे लूट बांटने के वास्ते सरकार बनाने के लिए साथ आए थे और जब लोगों से मुखातिब होने की बारी आयी तो वे अलग हो लिए।

 

ये भी देखे