राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में सूचना मीडिया के जरिए मिली : नीतीश
Advertisement

राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में सूचना मीडिया के जरिए मिली : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेता राम नाथ कोविंद को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए शनिवार को कहा कि यह नियुक्ति उनसे सलाह-मशविरा के बगैर की गई है। नीतीश ने कहा कि उन्हें राज्यपाल की नियुक्ति की सूचना मीडिया के जरिए मिली।

राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में सूचना मीडिया के जरिए मिली : नीतीश

नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नेता राम नाथ कोविंद को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए शनिवार को कहा कि यह नियुक्ति उनसे सलाह-मशविरा के बगैर की गई है। नीतीश ने कहा कि उन्हें राज्यपाल की नियुक्ति की सूचना मीडिया के जरिए मिली।

कोविंद की नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने संवाददाताओं से कहा, ‘अब तक की परंपरा के मुताबिक, केंद्र सरकार, गृह मंत्री....राज्य सरकार, इसके मुख्यमंत्री से (राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में) पूछते हैं। इस बार तो कोई सलाह-मशविरा किया ही नहीं किया गया। मुझे भी नियुक्ति की सूचना मीडिया के जरिए मिली।’

साल 1994 से 2006 के बीच दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके 69 वर्षीय कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। बिहार विधानसभा चुनावों से महज कुछ महीने पहले उनकी नियुक्ति की गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी बिहार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

पेशे से वकील कोविंद भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। नीतीश ने कहा कि उन्हें तो अभी-अभी बिहार के राज्यपाल की नियुक्ति की सूचना मीडिया के जरिए मिली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका अब तक का अनुभव और ज्ञान तो यही कहता है कि ऐसी किसी नियुक्ति से पहले मुख्यमंत्रियों से सलाह-मशविरा किया जाता है।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रवासियों से चर्चा के लिए नीतीश आज दिल्ली में हैं।