जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 70% से अधिक मतदान, झारखंड में भी 62% वोट पड़े
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 70% से अधिक मतदान, झारखंड में भी 62% वोट पड़े

जम्मू-कश्मीर और झारखंड में पांच चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। पहले चरण में जम्मू-कश्मीर के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में और झारखंड के 13 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई।

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 70% से अधिक मतदान, झारखंड में भी 62% वोट पड़े

ज़ी मीडिया ब्यूरो/रामानुज सिंह
श्रीनगर/रांची :
जम्मू-कश्मीर और झारखंड में पांच चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। पहले चरण में जम्मू-कश्मीर के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में और झारखंड के 13 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों प्रदेशों में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया है। इन प्रदेशों में भी मोदी मैजिक चलेगा? इस पर सबकी नजर है। दोनों प्रदेशों के मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई की।

लाइव अपडेट

5.30 pm: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों के पहले चरण में 70 प्रतिशत मतदान, और बढ़ सकता है आंकड़ा: चुनाव आयोग।

5.25 pm: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से पहले चरण के चुनाव के तहत आज कुल 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को नुकसान पहुंचाने की छिटपुट घटनाएं हुईं।

5.00 pm : जम्मू कश्मीर में पहले चरण में शत प्रतिशत त्रुटिहीन मतदान हुआ और चुनाव प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने वाली एक भी घटना सामने नहीं आई: चुनाव आयोग।

3.45 pm: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने जबरदस्त वोटिंग के लिए मतदाताओं को थैंक्स कहा।

 

3.10 pm: झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म।

3. 05 pm: पीटीआई रिपोर्ट के अनुसार दो बजे तक जम्मू-कश्मीर में 50% मतदान हुआ।

2.45 pm: जम्मू-कश्मीर में 2 बजे तक 15 विधानसभा क्षेत्रों में औसत 46.8% मतदान हुआ।

2.30 pm: जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त मतदान, 2 बजे तक गुरेज में 68% मतदान, कंगन में 63.5% मतदान, नुब्रा और सोनवारी में 56% मतदान

1.45 pm: एक बजे तक झारखंड में 48.28% वोटिंग हुई।

1.30 pm: जम्मू-कश्मीर में वोटिंग के लिए अच्छे मौसम में वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतार।

1.05 pm: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश में वोटिंग स्थिति को ट्विटर पर बताया।

 

12.50 pm: जुम्म-कश्मीर के गांदरबल और बांदीपुर में वोटरों की लंबी कतार, यह अलगाववादियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है।

12.30 pm: जम्मू-कश्मीर में हुर्रियत ने चुनाव का बहिष्कार किया।

12.15 pm: झारखंड के भवनाथपुर विधानसभा में अबतक 32% मतदान हुआ।

11.50 am: IED बरामद होने के बाद दो पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान कराई जाएगी।

11.45 am:  झारखंड में 11 बजे तक 27% वोटिंग हुई।

11.10 am: बांदीपुर में हुए ब्लास्ट में अभी तक किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

11.05 am: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर जिले में पोलिंग बूथ पर जबरदस्त घमाका। इलाके में सुरक्षा कड़ी की गई।

10.30 am:  केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता वेंकैया नायडु ने जम्मू-कश्मीर और झारखंड के मतदाताओं को घरों से निकलकर मतदान करने की अपील की।

10.10 am: झारखंड में 10 बजे तक 18% वोटिंग हुई।

10.05 am: हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के हरिहरगंज इलाके में एक लैंडमाइन बरामद हुआ।

9.25 am: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

8:00 am: जम्मू के 6, कश्मीर के 5 और लद्धाख के 4 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शुरू हुई।

7:50 am: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से बड़े पैमाने पर मतदान करने की अपील की।

7:00 am: झारखंड में 13 सीटों पर वोटिंग शुरू हुई।

जम्मू कश्मीर में पहले चरण में 15 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान से आज कुल 123 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इसमें सात मंत्रियों सहित 12 मौजूदा विधायक भी हैं। वहीं झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 13 सीटों के लिए मतदान आज कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हो गया। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, मतदान दोपहर तीन बजे तक चलेगा। ये निर्वाचन क्षेत्र माओवाद से प्रभावित छह जिलों के अंतर्गत आते हैं।

जम्मू खंड के 6, कश्मीर के 5 और लद्दाख के 4 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए सुबह आठ बजे से वोट डाल रहे हैं। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में कल चुनाव हो रहा है, उसमें (जम्मू खंड में-) किश्तवाड़, इंदरवाल, डोडा, भदरवाह, रामबन और बनिहाल, कश्मीर में - (गुरेज, बांडीपुरा, सोनावरी, कंगन, और गांदरबल )लद्दाख खंड में-(नुब्रा), लेह, करगिल और जंस्कार है। झारखंड में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और दिन के 3 बजे तक मतदान चलेगा।

जम्मू कश्मीर के पहले चरण में कुल 10,502,50 मतदाता हैं। इसमें 549,698 पुरुष और 500,539 महिलाएं हैं इसके अलावा 13 ट्रांसजेंडर्स हैं। 15 निर्वाचन क्षेत्रों में से भदरवाह में सबसे ज्यादा 104354 वोटर हैं। लद्दाख के नुब्रा में सबसे कम 13,054 मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने इन 15 निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 1900 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बांडीपुरा, गांदरबल और भदरवाह में सबसे ज्यादा 13-13 उम्मीदवार मैदान में हैं तो लेह में सबसे कम दो उम्मीदवार हैं। लेह में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है।

झारखंड में इस चरण के चुनावों में कुल 33,61,938 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 15,77,090 महिला मतदाता हैं। आज की चुनावी दौड़ में कुल 199 उम्मीदवार हैं, जिनमें 18 महिलाएं हैं। ये सभी 13 सीटें माओवाद से प्रभावित छह जिलों- पालामू, गुमला, लोहरदगा, चतरा, गढ़वा और लातेहार में आती हैं।

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 7 मंत्री भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें गुरेज से नजीर अहमद खान गुरेजी, मोहम्मद अकबर लोन (सोनावरी), मियां अलताफ (कंगन), सज्जाद किचलू (किश्तवाड़), अब्दुल माजिद वानी (डोडा), नवांग रिगजिन जोआ (लेह) और विकास रसूल वानी (बनिहाल) हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई स्टार प्रचारकों ने चुनाव के पहले चरण के लिए अपने-अपने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

झारखंड में विभिन्न दलों के 10 मौजूदा विधायक एक बार फिर अपने ही निर्वाचन क्षेत्रों से ही चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कई पूर्व विधायक भी इस चुनावी दौड़ में शामिल हैं। झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री कृष्णा नंद त्रिपाठी (कांग्रेस) हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल के एकमात्र ऐसे मंत्री हैं, जो डाल्टनगंज से चुनाव लड़ रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने किश्तवाड़ में रैली को संबोधित किया तो राजनाथ ने लेह और भदरवाह में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश की। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रामबन में प्रचार किया। सोनिया ने बांडीपुरा और रामबन में दो रैलियों को संबोधित किया। अभिनेता से नेता बने राजबब्बर ने बांडीपुरा, सोनावरी और गांदरबल निर्वाचन क्षेत्रों में रैली की। अन्य स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी पार्टी नेकां के लिए, पीडीपी के लिए उसके नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद और पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने, कांग्रेस के लिए अंबिका सोनी और गुलाम नबी आजाद ने प्रचार किया। हुर्रियत कांफ्रेंस के सभी धड़ों और जेकेएलएफ जैसे अलगाववदी समूहों ने कल के चुनावों का बहिष्कार और आम हड़ताल का आह्वान किया है।

दोनों प्रदेशों में मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा।

ये भी देखे