जदयू के दो नेता, राजद का एक बागी विधायक भाजपा में शामिल
Advertisement

जदयू के दो नेता, राजद का एक बागी विधायक भाजपा में शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को उस वक्त मजबूती मिली, जब राज्य की एक पूर्व मंत्री ने जदयू के एक अन्य बागी नेता के साथ और राजद के एक मौजूदा विधायक ने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को उस वक्त मजबूती मिली, जब राज्य की एक पूर्व मंत्री ने जदयू के एक अन्य बागी नेता के साथ और राजद के एक मौजूदा विधायक ने भगवा पार्टी का दामन थाम लिया।

रेणु कुशवाहा और जद यू विधायक सुनील कुमार ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। राजद के ब्रज किशोर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। कुशवाहा नीतीश कुमार की पहले की सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने आम चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी क्योंकि उनके पति ने मधेपुरा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था जो असफल रहे थे।

सुनील कुमार बिहारशरीफ से विधायक हैं जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला है। ब्रज किशोर सिंह मुजफ्फरपुर जिले में बारूराज का प्रतिनिधत्व करते हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने तीनों का पार्टी में स्वागत किया और संवाददाताओं से कहा कि तीनों वरिष्ठ नेताओं का भाजपा में शामिल होना यह दर्शाता है कि जद यू, राजद और कांग्रेस के लिए चुनाव में जीत की कोई गुंजाइश नहीं है।