झारखंड: नक्‍सलियों ने सात लोगों की गोली मारकर हत्या की
Advertisement

झारखंड: नक्‍सलियों ने सात लोगों की गोली मारकर हत्या की

झारखंड के गुमला जिले में घाघरा थाना क्षेत्र के सेहल बरांग गांव में मंगलवार देर रात नक्सलियों ने सात लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की इस वारदात की पुष्टि की है लेकिन मृतकों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया है।

झारखंड: नक्‍सलियों ने सात लोगों की गोली मारकर हत्या की

गुमला : झारखंड के गुमला जिले में घाघरा थाना क्षेत्र के सेहल बरांग गांव में मंगलवार देर रात नक्सलियों ने सात लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या की इस वारदात की पुष्टि की है लेकिन मृतकों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया है।

सूत्रों के अनुसार, इस घटना को नक्‍सलियों ने अंजाम दिया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक घाघरा के बरलांग गांव में रात करीब दस बजे माओवादियों का हथियारबंद दस्ता पहुंचा। दस्ते में करीब एक सौ नक्सली शामिल थे। उन्होंने ताबड़तोड़ फायिरग की और इस घटना में सात लोगों के मारे जाने की खबर है। यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं है कि मारे गए लोग उसी गांव के थे या बाहर से आकर वहां रुके थे।

सूत्रों ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि नक्सलियों द्वारा दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। नक्सलियों का दस्ता करीब आधे घंटे तक गांव में रहा और फिर पास के जंगलों में चला गया। जिले के पुलिस अधीक्षक भीमसेन टूटी ने बताया कि सात ग्रामीणों के मारे जाने की सूचना मिली है लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं की जा सकी है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है। गौर हो कि घाघरा के इसी बरलांग गांव में साल 2014 में भी नक्‍सलियों ने चार लोगों की हत्या कर दी थी।