शिवसेना, मनसे ने कल्याण-डोम्बीवली में गठबंधन पर बातचीत शुरू की
Advertisement

शिवसेना, मनसे ने कल्याण-डोम्बीवली में गठबंधन पर बातचीत शुरू की

कल्याण-डोम्बीवली नगर निगम चुनाव में अकेली सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने लेकिन बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर शिवसेना ने राज ठाकरे नीत मनसे से बातचीत शुरू की। शिवसेना के एक सूत्र ने रात यहां यह जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी सत्ता में आने के लिए निर्दलीयों को साथ लेने का प्रयास कर रही है।

शिवसेना, मनसे ने कल्याण-डोम्बीवली में गठबंधन पर बातचीत शुरू की

मुम्बई: कल्याण-डोम्बीवली नगर निगम चुनाव में अकेली सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने लेकिन बहुमत हासिल करने में असफल रहने पर शिवसेना ने राज ठाकरे नीत मनसे से बातचीत शुरू की। शिवसेना के एक सूत्र ने रात यहां यह जानकारी दी। वहीं दूसरी ओर भाजपा भी सत्ता में आने के लिए निर्दलीयों को साथ लेने का प्रयास कर रही है।

शिवसेना ने कुल 120 सीटों में से 52, भाजपा ने 42, मनसे ने नौ सीटें जीती हैं। शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी नेता अनिल परब ने मनसे नेता नितिन सरदेसाई से सत्ता साझेदारी के बारे में बात करने के लिए शाम में यहां मुलाकात की। सम्पर्क किये जाने पर परब ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। भाजपा के एक नेता ने कहा कि केडीएमसी चुनाव परिणाम ने पार्टी को 2017 का मुम्बई नगर निगम चुनाव अकेले (शिवसेना से गठबंधन के बिना) लड़ने का विश्वास दिलाया है।