...जब राबड़ी देवी ने गांधी जयंती पर 'बापू' को दी शुभकामनाएं
Advertisement

...जब राबड़ी देवी ने गांधी जयंती पर 'बापू' को दी शुभकामनाएं

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की जगह अपनी शुभकामनाएं दे डाली। राबड़ी देवी ने गांधी जयंती के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की जगह अपनी शुभकामनाएं दी। इसके बाद राबड़ी देवी की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को श्रद्धांजलि और शुभकामना में क्या फर्क नहीं पता है?

...जब राबड़ी देवी ने गांधी जयंती पर 'बापू' को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की जगह अपनी शुभकामनाएं दे डाली। राबड़ी देवी ने गांधी जयंती के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि की जगह अपनी शुभकामनाएं दी। इसके बाद रावड़ी देवी की चौतरफा आलोचना शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को श्रद्धांजलि और शुभकामना में क्या फर्क नहीं पता है?

वहीं, दूसरी तरफ गांधी जयंती के दिन ही लालू प्रसाद यादव ने अपने विवादित बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कातिल कह डाला। राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर एक विवादित बयान दिया और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला है। लालू ने ट्वीट के जरिये, इशारों में पीएम मोदी को गांधी जी का हत्यारा बताया है। उन्‍होंने ट्वीट में कहा कि महात्‍मा गांधी हम शर्मिंदा हैं, बापू हम शर्मिंदा हैं, आपका कातिल आज भी जिंदा है।