आम चुनाव में मोदी के 3डी प्रचार पर 61 करोड़ खर्च
Advertisement

आम चुनाव में मोदी के 3डी प्रचार पर 61 करोड़ खर्च

भाजपा ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के 3डी चुनाव प्रचार अभियान पर 61 करोड़ रूपये से अधिक की रकम खर्च की।

नई दिल्ली : भाजपा ने पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में अपने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के 3डी चुनाव प्रचार अभियान पर 61 करोड़ रूपये से अधिक की रकम खर्च की।

पार्टी ने इसी चुनाव में ऑडियो-विजुअल मीडिया प्रचार अभियान पर 304 करोड़ रूपये से अधिक खर्च किए। ये आंकड़े भाजपा की ओर से हाल ही में चुनाव आयोग को दिए गए खर्च के ब्यौरे में शामिल हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव और उसके साथ हुए आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, ओडिशा एवं सिक्किम के विधानसभा चुनावों में पूरे प्रचार अभियान पर कुल 714 करोड़ रूपये खर्च किए।

पार्टी ने कहा कि उसने मोदी की रैलियों के 3डी प्रचार अभियान पर कुल 51 करोड़ 36 लाख रूपये खर्च किए। उसने इस आधुनिक मल्टीमीडिया अभियान की शुरूआत एवं कार्यान्वयन के लिए 10 करोड़ रूपये का लाइसेंस शुल्क भी अदा किया।

भाजपा की ओर से आयोग को दिए गए ब्यौरे के मुताबिक मोदी, राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, एम. वेंकैया नायडू, अमित शाह और अरूण जेटली जैसे स्टार प्रचारकों के आने-जाने पर 77.83 करोड़ रूपये खर्च किए गये।

Trending news