जम्मू कश्मीर और झारखंड दोनों जगह बीजेपी की बनेगी सरकार : राजनाथ सिंह
Advertisement

जम्मू कश्मीर और झारखंड दोनों जगह बीजेपी की बनेगी सरकार : राजनाथ सिंह

जम्मू कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

जम्मू कश्मीर और झारखंड दोनों जगह बीजेपी की बनेगी सरकार : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर और झारखंड के विधानसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।

सिंह ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘हम दोनों राज्यों में सरकार बनाएंगे।’ दोनों राज्यों में हुए चुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझानों में भाजपा जम्मू कश्मीर में 20 से अधिक सीट पर आगे चल रही है और झारखंड में 35 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा और उसके सहयोगी आजसू ने भारी बढ़त ले ली है और उसके प्रत्याशी 81 में से 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि झामुमो के उम्मीदवार 20 सीटों पर आगे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं दुमका के अपने गढ़ से भाजपा की लुई मरांडी से पीछे चल रहे हैं जबकि बरहेट की दूसरी सीट से वह बढ़त बनाये हुए हैं।

 

Trending news