अमित शाह को पूरा भरोसा, भाजपा दो तिहाई बहमत से जीतेगी दिल्ली चुनाव
Advertisement

अमित शाह को पूरा भरोसा, भाजपा दो तिहाई बहमत से जीतेगी दिल्ली चुनाव

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भरोसा है कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कम से कम दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगी। ज़ी न्यूज़ संपादक सुधीर चौधरी से खास बातचीत में शाह ने कहा कि केजरीवाल से मुकाबले जैसी कोई बात नहीं है। हर चुनाव में पार्टी अपने सभी नेताओं को उतारती रही है।

अमित शाह को पूरा भरोसा, भाजपा दो तिहाई बहमत से जीतेगी दिल्ली चुनाव

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भरोसा है कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कम से कम दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करेगी। ज़ी न्यूज़ संपादक सुधीर चौधरी से खास बातचीत में शाह ने कहा कि केजरीवाल से मुकाबले जैसी कोई बात नहीं है। हर चुनाव में पार्टी अपने सभी नेताओं को उतारती रही है। 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी की असलियत को लोग नहीं समझ पाए थे। आप अब एक्सपोज़ हो गई है। अरविंद केजरीवाल को भाजपा खतरा नहीं मानती है, लेकिन पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेती है।

शाह ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करना भाजपा का मकसद है। हमने कई बार नए लोगों को मौका दिया है, किरण बेदी को उतारने में कोई नई बात नहीं हो गई है। किरण बेदी की जनता के बीच अच्छी छवि है, क्राइम और करप्शन से लड़ने का उनका अच्छा रिकॉर्ड है। ऐसा कहना ठीक नहीं है कि किरण को लाने से भाजपा को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो रहा है।

एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि दिल्ली चुनाव में नामांकन का पर्चा वापस लेने के बाद भाजपा का एक भी प्रत्याशी बागी नहीं हुआ है। दिल्ली के चुनाव में पार्टी को बहुमत की कोई चिंता नहीं है। भाजपा दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है।

शाह ने कहा कि भाजपा मोदी के ही नेतृत्व में दिल्ली चुनाव लड़ रही है, मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है भाजपा दिल्ली चुनाव के पहले भी कई बार मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करके चुनाव लड़ चुकी है।

केजरीवाल के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल की असलियत जान चुकी है, केजरीवाल हर बात से मुकर जाते हैं। अरविंद केजरीवाल झूठ के आधार पर राजनीति करने वाले नेता हैं, उनकी कथनी और करनी में फर्क है। एक तरफ तो केजरीवाल वीआईपी कल्चर का विरोध करते हैं, लेकिन वे 26 जनवरी के समारोह में वीआईपी पास की उम्मीद भी करते हैं।  

शाह ने कहा कि भाजपा कभी सर्वे के आधार पर राजनीति नहीं करती है, पार्टी दिल्ली में दो-तिहाई बहुमत से जीतेगी। चुनाव जीतने को लेकर मेरे ऊपर उम्मीदों का बोझ नहीं है, मैं संगठन के आधार पर चुनाव लड़ता हूं। भाजपा का हर कार्यकर्ता दिल्ली के 30 से 40 परिवारों के बीच जाएगा और चुनाव में मतदान कराएगा।  

भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक पार्टी ने तय किया है पार्टी हर रोज़ आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल से पांच सवाल करेगी। भाजपा जमीनी स्तर पर ठोस तैयारी कर रही है, पार्टी 2019 में भी केंद्र में सरकार ज़रूर बनाएगी। भाजपा दिल्ली में एक ऐसी पार्टी के सामने लड़ रही है, जिसके प्रचार का तरीका हिटलर के सेनापति जैसा है।  

उन्होंने कहा कि बड़े पदों पर नई नियुक्ति को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। भाजपा ने तो कम ही बदलाव किए हैं। केंद्र सरकार के हर अच्छे काम का फ़ायदा भाजपा को होगा। ओबामा की यात्रा का भी फ़ायदा स्वाभाविक है। दिल्ली में जीत का श्रेय मोदी के नेतृत्व को मिलेगा, हार गए तो अध्यक्ष के नाते मेरी ज़िम्मेदारी होगी।

एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि केंद्र के साथ दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनती है तो दिल्ली के लोगों को इसका फ़ायदा मिलेगा। भाजपा के बड़े नेता भी संगठन के काम में लगे हुए हैं। भाजपा का हर नेता एक कार्यकर्ता भी है जब तक मेरा काम पूरा नहीं हो जाता, मैं सोता नहीं हूं।

Trending news