1998 से भाजपा के मत प्रतिशत में नहीं लगी सेंध
Advertisement

1998 से भाजपा के मत प्रतिशत में नहीं लगी सेंध

इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बावजूद 1998 से अब तक भाजपा के मत प्रतिशत में गिरावट नहीं दिखी, जबकि कांग्रेस के मत प्रतिशत में खासी गिरावट आई है।

नई दिल्ली: इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बावजूद 1998 से अब तक भाजपा के मत प्रतिशत में गिरावट नहीं दिखी, जबकि कांग्रेस के मत प्रतिशत में खासी गिरावट आई है।

भाजपा ने 1998 के विधानसभा चुनाव में 34.02 प्रतिशत मत प्रतिशत हासिल किया था, तब शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने पार्टी को सत्ता से बेदखल किया था, इस बार भी पार्टी का मत प्रतिशत 32.2 प्रतिशत पर बरकरार रहा। बीच के वर्षों में सत्ता से दूर रहने के बावजूद भाजपा का विधानसभा चुनावों में मत प्रतिशत औसतन 35 प्रतिशत था। भाजपा ने 2003, 2008 और 2013 में क्रमश: 35.22, 36.34 और 33.07 प्रतिशत मत हासिल किए।

वहीं कांग्रेस के लिए आम आदमी पार्टी का उभरना उसके लिए खासा नुकसानदेह रहा। 1998 में 47.76 मत प्रतिशत से गिरकर कांग्रेस का मत प्रतिशत इस चुनाव में 9.7 प्रतिशत ही रह गया।

Trending news