बीएसएफ, पाकिस्तान रेंजर्स ने वाघा सीमा पर खेली फूलों की होली
Advertisement

बीएसएफ, पाकिस्तान रेंजर्स ने वाघा सीमा पर खेली फूलों की होली

भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों ने यहां के वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होली मनाई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप महानिरीक्षक (पंजाब सीमा) सुमेर सिंह ने बताया कि बीएसएफ कर्मियों और पाकिस्तान रेंजर्स ने शून्य रेखा (संयुक्त जांच चौकी) पर फूलों से होली खेली।

फाइल फोटो

अटारी (अमृतसर) : भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों ने यहां के वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होली मनाई। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप महानिरीक्षक (पंजाब सीमा) सुमेर सिंह ने बताया कि बीएसएफ कर्मियों और पाकिस्तान रेंजर्स ने शून्य रेखा (संयुक्त जांच चौकी) पर फूलों से होली खेली।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान शून्य रेखा पर गए और पाकिस्तान रेंजर्स के जवान उन्हें होली की शुभकामनाएं देने आगे आए। सिंह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के इतिहास में ‘पहली बार’ है जब दोनों बलों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक दूसरे के साथ होली खेली और ‘एक नये मिसाल’ की स्थापना की। दोनों बलों के जवानों ने एक दूसरे को मिठाइयां भी दीं और एक दूसरे से हाथ मिलाए।

 

Trending news