पहली बार चीन ने माना, 26/11 मुंबई हमले में पाकिस्तान का था हाथ
Advertisement

पहली बार चीन ने माना, 26/11 मुंबई हमले में पाकिस्तान का था हाथ

चीन ने पहली बार स्वीकार किया है कि 26/11 मुंबई हमले के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ था। लश्करे तैयबा (LeT) की भूमिका को इंगित करते हुए पिछले दिनों चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी-9 पर एक डॉक्युमेंट्री में इसका जिक्र किया गया है।

पहली बार चीन ने माना, 26/11 मुंबई हमले में पाकिस्तान का था हाथ

बीजिंग/मुंबई : चीन ने पहली बार स्वीकार किया है कि 26/11 मुंबई हमले के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ था। लश्करे तैयबा (LeT) की भूमिका को इंगित करते हुए पिछले दिनों चीन के सरकारी चैनल सीसीटीवी-9 पर एक डॉक्युमेंट्री में इसका जिक्र किया गया है।

मालूम हो कि 2008 में 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी जकीउर रहमान लखवी और हाफिज सईद को पाकिस्तान के साथ चीन का भी सहयोग मिलता रहा है। लखवी के खिलाफ यूएन में प्रस्ताव का चीन ने विरोध किया था।

मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड लखवी की रिहाई के विरोध में पिछले साल भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में पाकिस्तान के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया था। पाकिस्तान के साथ इसका चीन ने भी विरोध किया था। तब चीन ने कहा था कि लखवी के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

लखवी के मुद्दे पर भारत की ओर से चर्चा की पेशकश पर पिछले साल चीन ने कहा था, 'भारत और चीन दोनों आतंकवाद से पीड़ित देश हैं। इस मुद्दे पर दोनों देशों की राय एक जैसी है। हम सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं लेकिन अगर किसी खास मुद्दे की बात हो तो हमें चर्चा करनी होगी।'

हालांकि लखवी के बाद पठानकोट पर हमले के आरोपी अजहर मसूद मामले में भी चीन भारत के प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा चुका है। चीन के इस फैसले को नीति में परिवर्तन के तौर पर देखा जा रहा है। हाल ही में भारत ने जब यूएन में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को आतंकियों की सूची में डालने की मांग की थी तो चीन ने अड़ंगा लगाया था। इस लिहाज से सीसीटीवी-9 की डॉक्युमेंट्री को अहम माना जा सकता है। 

Trending news