उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, लेह में तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे
Advertisement

उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, लेह में तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे

उत्तर भारत के विभिन्न भागों में रविवार को ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ी और जम्मू-कश्मीर के लद्दाख के लेह क्षेत्र में मौसम की सबसे ठंडी रात महसूस की गयी। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी हुई।

उत्तर भारत में ठंड बढ़ी, लेह में तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे

नई दिल्ली : उत्तर भारत के विभिन्न भागों में रविवार को ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ी और जम्मू-कश्मीर के लद्दाख के लेह क्षेत्र में मौसम की सबसे ठंडी रात महसूस की गयी। वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी हुई।

राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण लोगों के लिए सुबह की शुरूआत आज थोड़ी ठंडक के साथ हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कल के 11.5 डिग्री के मुकाबले तापमान में करीब पांच डिग्री की कमी आयी है और यह इन दिनों के औसत तापमान के मुकाबले दो डिग्री कम है।

लेह में अभी तक इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही और वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह पिछली रात के शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले करीब सात डिग्री कम है।

प्रदेश की ग्रीष्म कालीन राजधानी श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

हिमाचल प्रदेश के उंचे पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और मध्यम तथा कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों में धुंध तथा कोहरे के कारण पूरे राज्य में ठंड बढ़ी है। हरियाणा और पंजाब राज्यों में भी तापमान कम हुआ है और ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

Trending news