नोएडा के चर्चित मॉल में लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

नोएडा के चर्चित मॉल में लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के एक बड़े एवं चर्चित मॉल में एक लड़की के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की की उम्र 26 साल है। लड़की का आरोप है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मॉल के बेसमेंट स्थित हैंडीकैप टायलेट में उसके साथ बलात्कार किया। दिल्ली के साकेत थाने ने मामला दर्ज कर केस को नोएडा के सेक्टर 39 थाने को ट्रांसफर कर दिया है। लड़की का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर ब्वॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया।  

नोएडा के चर्चित मॉल में लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली : नोएडा के एक बड़े एवं चर्चित मॉल में एक लड़की के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की की उम्र 26 साल है। लड़की का आरोप है कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने मॉल के बेसमेंट स्थित हैंडीकैप टायलेट में उसके साथ बलात्कार किया। दिल्ली के साकेत थाने ने मामला दर्ज कर केस को नोएडा के सेक्टर 39 थाने को ट्रांसफर कर दिया है। लड़की का आरोप है कि नौकरी का झांसा देकर ब्वॉयफ्रेंड ने उसके साथ रेप किया।  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहने वाली है, जबकि आरोपी ब्वॉयफ्रेंड योगेश जैतपुर का है। लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि वह पिछले कुछ समय से योगेश को जानती थी और उससे प्यार करती थी। शनिवार दोपहर योगेश ने उसे नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मॉल में बुलाया और धोखे से बेसमेंट की ओर लेकर गया। लड़की ने बताया कि घटना दोपहर की है और बेसमेंट सुनसान पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित लड़की दिल्ली के साकेत कोर्ट में एक वकील के साथ काम करती है। पीड़िता ने मामले की जीरो एफआईआर दिल्ली के साकेत थाने में दर्ज करवाई है, जहां तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे की जांच नोएडा पुलिस करेगी।

ये भी देखे

Trending news