धार्मिक ग्रंथ अपमान: AAP विधायक नरेश यादव कोर्ट में पेश, भेजे गये 2 दिन की पुलिस हिरासत में
Advertisement

धार्मिक ग्रंथ अपमान: AAP विधायक नरेश यादव कोर्ट में पेश, भेजे गये 2 दिन की पुलिस हिरासत में

पंजाब में धार्मिक ग्रंथ अपमान मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को संगरूर कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। पंजाब पुलिस ने AAP विधायक नरेश यादव को आज (सोमवार) संगरूर कोर्ट में पेश किया। पंजाब पुलिस ने नरेश यादव को सिखों के धार्मिक ग्रंथ के अपमान के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

धार्मिक ग्रंथ अपमान: AAP विधायक नरेश यादव कोर्ट में पेश, भेजे गये 2 दिन की पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब में धार्मिक ग्रंथ अपमान मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को संगरूर कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। पंजाब पुलिस ने AAP विधायक नरेश यादव को आज (सोमवार) संगरूर कोर्ट में पेश किया। पंजाब पुलिस ने नरेश यादव को सिखों के धार्मिक ग्रंथ के अपमान के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

पंजाब की पुलिस ने कल रात AAP विधायक नरेश यादव को गिरफ्तार किया जिन पर मालेरकोटला में 24 जून को धर्मग्रंथ की कथित तौर पर अपमान करने का मामला दर्ज है। पंजाब पुलिस ने विधायक की गिरफ्तारी के बाद कल रात ही एम्स में उनका मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बाद रात करीब 12:30 बजे पुलिस उन्हें लेकर संगरूर के लिए रवाना हुई थी।

पंजाब पुलिस के आईजी (पटियाला जोन) परमजीत सिंह उमरा नांगल ने कहा था, ‘हमने AAP विधायक नरेश यादव को दिल्ली में उनके घर से गिरफ्तार किया। उन्हें सोमवार को मालेरकोटला अदालत में पेश किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की एक टीम को यादव को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली रवाना किया गया था। नांगल ने कहा कि यादव की गिरफ्तारी के लिए मालेरकोटला अदालत से गिरफ्तारी वारंट हासिल किया गया था।

महरौली से विधायक यादव पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। घटना के सिलसिले में गिरफ्तार एक आरोपी विजय कुमार ने दावा किया था कि AAP विधायक के कहने पर उसने ऐसा किया जिसके बाद यादव पर मामला दर्ज किया गया। यादव ने गिरफ्तारी से पहले अपने खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई को षड्यंत्र बताया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने पुलिस से जब कहा था कि पूछताछ के लिए मैं किसी भी वक्त उपलब्ध हूं तो फिर मुझे गिरफ्तार क्यों किया गया।’ उन्होंने कहा था कि पुलिस ने आरएसएस के एक व्यक्ति के आरोप पर गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है। घटना के सिलसिले में पंजाब पुलिस AAP विधायक से दो बार पूछताछ कर चुकी है।

Trending news