भाजपा कर रही है वोटिंग लिस्ट में हेर-फेर : केजरीवाल
Advertisement

भाजपा कर रही है वोटिंग लिस्ट में हेर-फेर : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार भाजपा पर दिल्ली में वोटिंग लिस्ट में हेर-फेर करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने एक फर्जी वोट के लिए 1500 रुपए और AAP का वोट हटवाने (डिलीट) के लिए 200 रुपए देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज करवाएंगे।

भाजपा कर रही है वोटिंग लिस्ट में हेर-फेर : केजरीवाल

ज़ी मीडिया ब्यूरो/रामानुज सिंह
नई दिल्ली :
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार भाजपा पर दिल्ली में वोटिंग लिस्ट में हेर-फेर करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने एक फर्जी वोट के लिए 1500 रुपए और AAP का वोट हटवाने (डिलीट) के लिए 200 रुपए देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में इसकी शिकायत दर्ज करवाएंगे।

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है, भाजपा के शीर्ष नेता ने दिल्ली के सभी विधायकों को प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 5000 फर्जी वोट बनाने और आप के वोट को हटवाने (डिलीट) के लिए कहा है। नए फर्जी वोट के लिए घूस की रकम 1500 रुपए है और वोट डिलीट करवाने के लिए 200 रुपए है। भाजपा के लिए पिछले सप्ताह काम करने वाले किसी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर कहा है, हम सोमवार को दिन में 11 बजे निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिलेंगे और औपचारिक शिकायत दर्ज करवाएंगे।

इससे पहले केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को 20-20 करोड़ रुपए में खरीदने के प्रयास का आरोप लगाया था। 14 फरवरी को केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू है।

 

Trending news