दिल्ली चुनाव: द्वारका में आज PM मोदी की रैली
Advertisement

दिल्ली चुनाव: द्वारका में आज PM मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज द्वारका में चुनावी रैली होनी है। इस रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को कड़कड़डूमा में विशाल रैली को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने इस रैली में लोगों से भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की अपील की।

दिल्ली चुनाव: द्वारका में आज PM मोदी की रैली

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज द्वारका में चुनावी रैली होनी है। इस रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार को कड़कड़डूमा में विशाल रैली को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री ने इस रैली में लोगों से भाजपा को पूर्ण बहुमत देने की अपील की।

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए पीएम मोदी की चार रैलियां प्रस्तावित हैं। द्वारका में मोदी की यह दूसरी रैली है। एक अधिकारी ने बताया कि आंतकी हमले की आशंका को देखते हुए रैली के आस-पास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि रैली स्थल के आस-पास करीब 5000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

गौरतलब है कि शनिवार की रैली में पीएम मोदी ने आप पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली की जनता से धोखा किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनावों की तरह इस बार के चुनाव में जनता आप पार्टी को सबक सिखाएगी।

Trending news