दिल्‍लीवासियों के लिए खुशखबरी! मेट्रो में जोड़े जाएंगे और डिब्‍बे, बढ़ेंगे फेरे
Advertisement

दिल्‍लीवासियों के लिए खुशखबरी! मेट्रो में जोड़े जाएंगे और डिब्‍बे, बढ़ेंगे फेरे

यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण दिल्ली मेट्रो में ‘मुंबई लोकल’ जैसे हालत पैदा होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जहांगीरपुरी-समयपुर बादली एक्टेंशन मेट्रो के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से कोच और फेरे बढ़ाने पर मंजूरी मांगी।

दिल्‍लीवासियों के लिए खुशखबरी! मेट्रो में जोड़े जाएंगे और डिब्‍बे, बढ़ेंगे फेरे

नई दिल्ली : यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण दिल्ली मेट्रो में ‘मुंबई लोकल’ जैसे हालत पैदा होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जहांगीरपुरी-समयपुर बादली एक्टेंशन मेट्रो के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से कोच और फेरे बढ़ाने पर मंजूरी मांगी।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री दोनों ने ‘टीम इंडिया’ के रूप में साथ मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया। नायडू ने हाल में शुरू किए गए दो स्टेशनों के नाम बदलने के केजरीवाल के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। डीएमआरसी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में केजरीवाल ने नायडू की प्रशंसा करते हुए उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में ‘प्रगतिशील विचारधारा’ वाले व्यक्तियों में से एक बताया। पहली ट्रेन को हरी झंडी वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिखाई गई।

नायडू ने कहा कि लोगों को वापस कार की तरफ नहीं जाने देना चाहिए। मैं डीएमआरसी को सलाह देना चाहूंगा और उनके साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित करूंगा। उन्हें अतिरिक्त कोच और फेरे बढ़ाने पर भी विचार करना चाहिए ताकि अधिक कोच और अधिक फेरे हों और लोगों को सुविधा दी जा सके। इससे पहले केजरीवाल ने मेट्रो कोचों में जरूरत से ज्यादा बढ़ती भीड़ के मुद्दे को लेकर कहा कि इसके कारण लोगों के एक वर्ग को निजी वाहनों सहित यातायात के अन्य साधनों का रूख करना पड़ रहा है जो ‘ठीक चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि हर साल भीड़ बढ़ रही है नतीजतन एक वर्ग को मेट्रो को छोड़ अन्य साधनों का रुख करना पड़ रहा है। लेकिन मेट्रो की वास्तविक सफलता यह होगी कि कोई व्यक्ति कार के बजाय मेट्रो को वरीयता दे। मध्य वर्ग और उच्च मध्य वर्ग ने मेट्रो का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

Trending news