दिल्ली: आरटीवी पलटी; एक की मौत, 13 घायल
Advertisement

दिल्ली: आरटीवी पलटी; एक की मौत, 13 घायल

दक्षिण पूर्व दिल्ली में जंगपुरा मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक आरटीवी के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व दिल्ली में जंगपुरा मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक आरटीवी के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह सवा नौ बजे घटी जब 25 सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही एक आरटीवी उस समय पलट गई जब डिफंेस कालोनी फ्लाईओवर के पास उसका अगला टायर बाहर आ गया और वाहन फिसलकर सड़क से बाहर आ गया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में मदनगीर निवासी एक 50 वर्षीय रेल कर्मचारी धर्मेन्द्र को एम्स के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि 13 लोग इस घटना में घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए एम्स और आरएमएल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जाती है।

पुलिस ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें चालक की गलती थी। पुलिस जल्द ही पीड़ितों का बयान लेगी। मामले की जांच जारी है।

Trending news