दिल्‍ली : महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था पति का कत्ल
Advertisement

दिल्‍ली : महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर किया था पति का कत्ल

23 वर्षीय एक महिला और उसके प्रेमी को महिला के पति का कथित तौर पर कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने उसका शव दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के एक नाले में फेंक दिया था।

नई दिल्ली : 23 वर्षीय एक महिला और उसके प्रेमी को महिला के पति का कथित तौर पर कत्ल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने उसका शव दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के एक नाले में फेंक दिया था।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय अमन दास के तौर पर हुई है और वह एक सिविल इंजीनियर था। उसकी पत्नी चारू :23: और उसके प्रेमी अनुराग ने गत तीन फरवरी को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित उसी के घर पर उसका कत्ल कर दिया था। अमन पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखता था और उसने 2011 में चारू से प्रेम विवाह किया था और 2013 से दिल्ली में रह रहा था। चारू के अनुराग की ओर झुकने की वजह से उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां होने लगी थीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद चारू ने ही अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ में चारू ने यह स्वीकार कर लिया कि उसने अनुराग की मदद से अपने पति अमन का कत्ल किया है।

Trending news