पूर्व रालोद नेता अनुराधा चौधरी भाजपा में शामिल
Advertisement

पूर्व रालोद नेता अनुराधा चौधरी भाजपा में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व रालोद नेता अनुराधा चौधरी और पूर्व आप सदस्य एजाज अमर खान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। चौधरी और खान यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय और केंद्रीय मंत्री हषर्वर्धन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व रालोद नेता अनुराधा चौधरी और पूर्व आप सदस्य एजाज अमर खान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। चौधरी और खान यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय और केंद्रीय मंत्री हषर्वर्धन की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

हषर्वर्धन ने कहा, ‘हम इनका पार्टी में स्वागत करते हैं और मेरा मानना है कि इनकी मौजूदगी से दिल्ली में हमारे प्रचार को और बल मिलेगा और खान की मौजूदगी लोगों के प्रति पार्टी की विचारधारा की पुष्टि करती है।’ चौधरी से जब यह पूछा गया कि वह पार्टियां क्यों बदल रही हैं, उन्होंने कहा, ‘मेरे रालोद प्रमुख अजित सिंह के साथ वैचारिक मतभेद थे इसलिए मैंने उनकी पार्टी छोड़ दी।

अनुराधा चौधरी ने कहा, मैं प्रधानमंत्री के कार्य करने की शैली और नीतियों से प्रभावित हूं, विशेष रूप से ‘बेटी बचाओ’ और ‘जनधन योजना’ अभियान से।’ अनुराधा चौधरी उत्तर प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।

Trending news