खट्टर ने किया कैबिनेट का विस्तार, तीन नए मंत्री शामिल
Advertisement

खट्टर ने किया कैबिनेट का विस्तार, तीन नए मंत्री शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभालने के नौ महीने बाद मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को पहली बार अपने कैबिनेट का विस्तार किया और इसमें तीन नये मंत्रियों को शामिल किया।

खट्टर ने किया कैबिनेट का विस्तार, तीन नए मंत्री शामिल

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभालने के नौ महीने बाद मनोहर लाल खट्टर ने गुरुवार को पहली बार अपने कैबिनेट का विस्तार किया और इसमें तीन नये मंत्रियों को शामिल किया।

तीन नये मंत्रियों को शामिल किये जाने के साथ ही खट्टर सरकार में अब मुख्यमंत्री सहित कुल 13 मंत्री हो गये हैं। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने तीन नये शामिल किये गये मंत्रियों किशन लाल पंवार (कैबिनेट स्तरीय), घनश्याम सराफ (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) और नायब सैनी (राज्य मंत्री) को पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य भाजपा के प्रभारी अनिल जैन भी राजभवन में मौजूद थे। किशन लाल पंवार इसराना विधानसभा सीट से विधायक हैं जबकि घनश्याम सराफ और नायब सैनी क्रमश: भिवानी और नरायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पांच बार विधायक रह चुके पंवार 2014 में हुये हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गये थे। 2009 में उन्होंने इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस समय, मुख्यमंत्री के अलावा खट्टर सरकार में छह कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं जबकि तीन अन्य राज्य मंत्री हैं।

हरियाणा में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर सरकार का गठन किया है। पिछले साल अक्तूबर में 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा का चुनाव हुआ था और भाजपा ने कांग्रेस से सत्ता हासिल की थी।

Trending news