एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, केजरीवाल के खिलाफ कपड़े उतारकर प्रदर्शन
Advertisement

एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, केजरीवाल के खिलाफ कपड़े उतारकर प्रदर्शन

नगर निगम (एमसीडी) कर्मचारियों की हड़ताल का गुरुवार को नौ दिन पूरा हो गया। सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज भी विरोध प्रदर्शन किया। पूर्वी एवं उत्तरी दिल्ली के अनेक स्थानों पर सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की ओर से सड़कों पर कूड़ा फेंकने के कारण भी यातायात व्यवस्था बदहाल रही।

नई दिल्‍ली : नगर निगम (एमसीडी) कर्मचारियों की हड़ताल का गुरुवार को नौ दिन पूरा हो गया। सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आज भी विरोध प्रदर्शन किया। पूर्वी एवं उत्तरी दिल्ली के अनेक स्थानों पर सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की ओर से सड़कों पर कूड़ा फेंकने के कारण भी यातायात व्यवस्था बदहाल रही।

गौर हो कि बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की भी अपील की थी और 31 जनवरी तक का वेतन देने की घोषणा की थी लेकिन इसके बावजूद हड़ताल खत्म नहीं हुई है। एमसीडी कर्मचारियों ने आज अपने कपड़े फाड़कर सीएम केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं करने के मामले में दिल्ली के मुख्य सचिव और दिल्ली के तीनों नगर निगमों के आयुक्तों को नोटिस जारी किए। आयोग ने शिक्षकों की शिकायत पर संज्ञान लिया और आरोप लगाया कि नगर निगमों द्वारा वेतन का भुगतान नहीं करने से वह भुखमरी के कगार पर हैं। आयोग ने बयान में कहा कि एमसीडी स्कूलों के प्राथमिक शिक्षकों के पास अपने बच्चों के स्कूल की फीस, भोजन एवं दवाओं के लिए धन नहीं है।

Trending news