बनारस और हरिद्वार की गंगा आरती की तरह अब दिल्ली में होगी यमुना आरती
Advertisement

बनारस और हरिद्वार की गंगा आरती की तरह अब दिल्ली में होगी यमुना आरती

बनारस और हरिद्वार की तरह में दिल्ली में भी अब महाआरती होगी। दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे प्रति दिन महाआरती करवाने की तैयारी में हैं। दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 13 नवंबर से रोज शाम यमुना किनारे भी उसी तरह की महाआरती होगी जैसी वाराणसी और हरिद्वार में गंगा किनारे होती है। इसके लिए तैयारियां चल रही है।

नई दिल्ली: बनारस और हरिद्वार की तरह में दिल्ली में भी अब महाआरती होगी। दिल्ली सरकार ने यमुना किनारे प्रति दिन महाआरती करवाने की तैयारी में हैं। दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 13 नवंबर से रोज शाम यमुना किनारे भी उसी तरह की महाआरती होगी जैसी वाराणसी और हरिद्वार में गंगा किनारे होती है। इसके लिए तैयारियां चल रही है।

उन्होंने कहा, महाआरती की शुभारंभ वाले दिन भव्य कार्यक्रम होगा, कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। 13 नवंबर इसलिए चुना गया क्योंकि उस दिन भाई दूज है और यमुना की पूजा भी की जाती है। यह आरती कुदसिया घाट पर होगी। इस घाट को इस लिए चुना गया है क्योंकि यह रिंग रोड से ठीक सटा हुआ है और यहां मेट्रो, बस तथा पब्लिक यातायात की अच्छी कनेक्टिविटी है।

Trending news