दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह, पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
Advertisement

दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह, पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरे की चादर लिपटी हुई रही और मौसम पूरी तरह सर्द बना रहा। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पिछले पांच सालों में यह सबसे सर्द सोमवार है। वहीं, उत्तर भारत में रविवार को सर्दी ने दिल्ली समेत कई जगह पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह, पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरे की चादर लिपटी हुई रही और मौसम पूरी तरह सर्द बना रहा। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पिछले पांच सालों में यह सबसे सर्द सोमवार है। वहीं, उत्तर भारत में रविवार को सर्दी ने दिल्ली समेत कई जगह पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, अभी मैदानी इलाकों में दिन का तापमान गिर रहा है। दो-तीन दिन में रातें ज्यादा सर्द होने लगेंगी। मौसम विभाग ने बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई है, जिससे 50 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं और 12 का समय बदला गया है।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कम दृश्यता की वजह से देश के विभिन्न हिस्से से राष्ट्रीय राजधानी आने वाली 50 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि 12 का समय बदला गया है और एक को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आगे दिनभर आसमान में बादल घिरे रहने के आसार जताए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दिनभर बादल घिरे रहेंगे और कोहरा छाए रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आद्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी दर्ज की गई। इधर, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 15 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

साथ ही आज दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा भी छाया हुआ है। पूरे देश में कोहरे की वजह से करीब 131 ट्रेनें प्रभावित है और देरी से चल रही हैं। दिल्ली आने वाली 2 फ्लाइट रद्द और 9 फ्लाइट्स देरी से चल रही है।  दिल्ली से जाने वाली 2 फ्लाइट रद्द और 12 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। दिल्ली में कल की अपेक्षा आज घना कोहरा छाया हुआ है, लेकिन ठंड और कोहरे की वजह से देश भर में 131 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। दिल्ली में विमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।

दिल्ली एनसीआर में आज घने कोहरे की वजह से कई जगह विजिबिलिटी शून्य हो गई। सर्दी से लोगों की जिंदगी पर खासा असर पड़ा है।

Trending news