दिल्ली के जीबी रोड में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रोजाना 10 लाख कमाता था आरोपी
Advertisement

दिल्ली के जीबी रोड में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रोजाना 10 लाख कमाता था आरोपी

दिल्ली के जीबी रोड में एक बड़े सेक्स रैकेट के सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्‍ली पुलिस ने इस इलाके में छह कोठे चलाने वाले आफाक हुसैन और उसकी पत्नी सायरा को गिरफ्तार किया है। इन छह कोठों में 40 कमरे हैं, जिनमें करीब 250 लड़कियां थीं।

दिल्ली के जीबी रोड में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रोजाना 10 लाख कमाता था आरोपी

नई दिल्‍ली : दिल्ली के जीबी रोड में एक बड़े सेक्स रैकेट के सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्‍ली पुलिस ने इस इलाके में छह कोठे चलाने वाले आफाक हुसैन और उसकी पत्नी सायरा को गिरफ्तार किया है। इन छह कोठों में 40 कमरे हैं, जिनमें करीब 250 लड़कियां थीं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने आफाक और उसकी पत्‍नी को एक हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी अभी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस टीम ने इनके साथ छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आफाक की हर रोज की कमाई 10 लाख रूपये से ऊपर थी। इसका पूरा गिरोह है जिसमें अधिकतर लड़कियां पश्चिम बंगाल, झारखंड, नेपाल और बिहार से लाई जा रही थीं। कोठों में लड़कियों को कंट्रोल करने के लिए कुछ अधिक उम्र की महिलाएं तैनात थीं। 

आफाक का ड्राइवर रमेश पंडित लड़कियों की कमाई का पूरा हिसाब रखता था। सिंडिकेट में मैनेजर का नाम सरफराज है, जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इन लोगों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये जमा हैं। इस सेक्स रैकेट गिरोह के कई आरोपी अब भी फरार हैं। इस केस में पुलिस ने सभी आरोपियों पर मकोका के तहत पहली बार कार्रवाई की है।

Trending news