आखिर क्यों लड़की ने सरेआम उतार दिया अपना 'बाथिंग गाउन'!
Advertisement

आखिर क्यों लड़की ने सरेआम उतार दिया अपना 'बाथिंग गाउन'!

राजधानी दिल्ली में एक लड़की ने सरेराह पर अपना 'बाथिंग गाउन' उतार दिया। लड़की के गाउन उतारने के बाद आसपास मौजूद लोग चौंक गए। लेकिन जब उन्हें हकीकत समझ में आई तब सबने लड़की की सराहना की।

आखिर क्यों लड़की ने सरेआम उतार दिया अपना 'बाथिंग गाउन'!

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक लड़की ने सरेराह पर अपना 'बाथिंग गाउन' उतार दिया। लड़की के गाउन उतारने के बाद आसपास मौजूद लोग चौंक गए। लेकिन जब उन्हें हकीकत समझ में आई तब सबने लड़की की सराहना की।

दरअसल यह लड़की एक अभियान के तहत ऐसा कर रही थी। उसके इस अभियान का नाम `बिग ऑर स्मॉल, सेव देम ऑल` है। लड़की ने बाथिंग गाउन के पीछे एक काले रंग का ‌टी शर्ट पहन रखी है और उस पर लिखा हुआ है कि `बिग ऑर स्मॉल, सेव देम ऑल`।

इस अभियान का मकसद लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना और उसके बारे में बेहिचक बात करने को प्रेरित करना है ताकि यह समस्या समय रहते दूर की जा सके। गौर हो कि अक्टूबर महीने को विश्व भर में स्तन कैंसर जागरूकता माह के तौर पर मनाया जा रहा है।

इसी के तहत दिल्ली में एक लड़की ने यहां के लोगों को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करने का फैसला किया और इसके लिए यह बोल्ड तरीका अपनाया जिसका वीडियो यू-ट्यूब पर भी शेयर किया गया है। यू-ट्यूब पर इसे 'प्रैंकबाज' नाम के अपलोड किया गया है।  एक सर्वे के मुताबिक भारत की 22 में से एक महिला को ब्रेस्ट की शिकायत होती है।  

 

Trending news