दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाएंगे: अरविंद केजरीवाल
Advertisement

दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाएंगे: अरविंद केजरीवाल

प्रदूषण, ठोस कचरे के प्रबंधन और यातायात को दिल्ली शहर की मुख्य चुनौतियां बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को दुनिया के श्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने के लिए विचारों और साझेदारी की तलाश में है।

नई दिल्ली : प्रदूषण, ठोस कचरे के प्रबंधन और यातायात को दिल्ली शहर की मुख्य चुनौतियां बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को दुनिया के श्रेष्ठ शहरों में से एक बनाने के लिए विचारों और साझेदारी की तलाश में है।

केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिलने आए अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा से यह बात कही। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और केजरीवाल ने भ्रष्टाचार को एक राष्ट्रीय समस्या बताया और कहा कि यह सभी स्तर पर हो रहा है।

दिल्ली के समक्ष मौजूद विभिन्न चुनौतियों के समाधान की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने आप सरकार को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेगी।

Trending news