JNU में बढ़ी तकरार, देशद्रोह के मामले में छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया को 3 दिन की पुलिस रिमांड
Advertisement

JNU में बढ़ी तकरार, देशद्रोह के मामले में छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया को 3 दिन की पुलिस रिमांड

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कन्हैया को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कोर्ट से पांच दिनों की पुलिस हिरासत मांगी लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दी।

JNU में बढ़ी तकरार, देशद्रोह के मामले में छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया को 3 दिन की पुलिस रिमांड

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को देशद्रोह और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कन्हैया को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कोर्ट से पांच दिनों की पुलिस हिरासत मांगी लेकिन कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड को मंजूरी दी। पुलिस इस बात की जांच करना चाहती है कि कहीं कन्हैया के संबंध देश विरोधी ताकतों के साथ तो नहीं है। है। जेएनयू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर देश के खिलाफ और आतंकवादियों के समर्थन में नारेबाजी हुई थी।

 

भाजपा सांसद महेश गिरि और एबीवीपी की शिकायत पर वसंत कुंज थाने में कल भादंसं की धारा 124 ए (देशद्रोह) और 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मामले के सिलसिले में कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है।’ सूत्रों ने बताया कि दो पुलिसकर्मी आज जेएनयू परिसर में सादे कपड़े में आए और कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

छात्रों के एक समूह ने मंगलवार को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था और 2013 में संसद हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाने के खिलाफ नारेबाजी की थी। एबीवीपी सदस्यों की शिकायत पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति रद्द करने के बावजूद इसे आयोजित किया गया। एबीवीपी ने इसे ‘राष्ट्रविरोधी’ कार्यक्रम करार दिया था। जेएनयू प्रशासन ‘अनुशासनिक’ जांच कर रहा है कि अनुमति नहीं देने के बावजूद कार्यक्रम कैसे आयोजित किया गया और इसने कहा कि आगे की जांच से पहले वे जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करेंगे।

गौर हो कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी जेएनयू में मंगलवार को कुछ छात्रों ने संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु की बरसी मनाई और इस मौके पर देश विरोधी नारे भी लगाए गए थे। दरअसल छात्रों के एक समूह ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के को-फाउंडर मकबूल भट की याद में प्रोग्राम आयोजित किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news