झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की आज हो सकती है घोषणा
Advertisement

झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की आज हो सकती है घोषणा

झारखंड और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चु्नावों के लिए आज ऐलान हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिसमें चुनावों की तिथियों की घोषणा की जा सकती है।

झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों की आज हो सकती है घोषणा

ज़ी मीडिया ब्यूरो/रामानुज सिंह
नई दिल्ली
: झारखंड और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चु्नावों के लिए आज ऐलान हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जिसमें चुनावों की तिथियों की घोषणा की जा सकती है।

जम्मू-कश्मीर के विधानसभा का कार्यकाल 19 जनवरी को खत्म हो रहा है जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में 87 सीटें हैं और झारखंड 81 सीटें हैं।

ऐसा माना जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर में भीषण बाढ़ के चलते चुनाव की तिथि बढ़ाई जा सकती है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में अभी चुनाव कराये जाने के लिए हालात नहीं है।

 

Trending news