साथी मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने टिप्पणी पर गिरीराज की आलोचना की
Advertisement

साथी मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने टिप्पणी पर गिरीराज की आलोचना की

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई टिप्पणी पर अपने साथी मंत्री गिरीराज सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि एक केंद्रीय मंत्री से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती।

पटना : केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई टिप्पणी पर अपने साथी मंत्री गिरीराज सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि एक केंद्रीय मंत्री से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती।

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशवाहा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं की जाती है, यह आपत्तिजनक टिप्पणी है।

गिरीराज के मंत्री पद से इस्तीफे की मांग के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि वे इस बारे में टिप्पणी करने के योग्य नहीं है। गिरीराज की टिप्पणी का इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रभाव पड़ने के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने इससे इंकार किया। गिरिराज ने बिहार के वैशाली जिले में कल पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवाल किया था कि राजीव गांधी ने यदि किसी नाइजीरियाई महिला से विवाह किया होता और यदि सोनिया गांधी गोरी चमड़ी की नहीं होती तो क्या कांग्रेस उसका नेतृत्व स्वीकार करती?

Trending news