राधे मां की मुरीद फिल्मी कलाकार और राजनीतिक हस्तियां भी
Advertisement

राधे मां की मुरीद फिल्मी कलाकार और राजनीतिक हस्तियां भी

स्वयंभू देवी के रूप का दावा करने वाली राधे मां की मुरीद बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां भी हैं। राजनीति और बॉलीवुड की हस्तियों की कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आयी हैं जिससे राधे मां के रूतबे का पता चलता है। राधे मां के भक्तों में कांग्रेस के नेता संजय निरूपम और भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी शामिल हैं। क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू भी राधे मां की वंदना करते पाए गए हैं।

राधे मां की मुरीद फिल्मी कलाकार और राजनीतिक हस्तियां भी

नई दिल्ली : स्वयंभू देवी के रूप का दावा करने वाली राधे मां की मुरीद बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां भी हैं। राजनीति और बॉलीवुड की हस्तियों की कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आयी हैं जिससे राधे मां के रूतबे का पता चलता है। राधे मां के भक्तों में कांग्रेस के नेता संजय निरूपम और भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी शामिल हैं। क्रिकेट खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू भी राधे मां की वंदना करते पाए गए हैं।

फिल्मी हस्तियों में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, टेलीविजन कलाकार डॉली बिंद्रा, एफटीआईआई के अध्यक्ष गजेंद्र चौहान समेत तमाम हस्तियां राधे मां की मुरीद हैं।  

राधे मां की मिनी स्कर्ट में तस्वीरें आने के बाद उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। एक ऑडियो टेप में राधे मां को एक व्यक्ति के साथ 'फ्लर्ट' करते भी सुना गया है। राधे मां के खिलाफ मुंबई में केस भी दर्ज हो चुका है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए राधे मुंबई छोड़कर औरंगाबाद चली गई हैं और शनिवार सुबह वह नांदेड़ रवाना हो सकती हैं।

राधे मां के खिलाफ लोगों ने शुक्रवार को पंजाब में विरोध-प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि स्वयंभू साध्वी राधे मां के खिलाफ एक महिला ने उसके सास-ससुर को दहेज के लिए उकसाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उस महिला के सास-ससुर राधे मां के अनुयायी हैं।

आध्यात्मिक गुरु और उस महिला के सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के एक दिन बाद पुलिस ने कहा कि वह आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसने ‘मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न’ झेला है।

कांदीवली थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर मुकुंद पवार ने कहा, ‘32 वर्षीया एक विवाहित महिला ने अपने सास-ससुर के साथ-साथ राधे मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है।’ महिला ने कहा कि उसके सास-ससुर और परिवार के सदस्य राधे मां के अनुयायी हैं। उन्होंने उन्हें दहेज मांगने और मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करने को उकसाया।

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने राधे मां और पीड़िता के पति समेत सात आरोपियों को नामजद किया है।

Trending news