दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुख बीएस बस्सी बने यूपीएससी के सदस्य
Advertisement

दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुख बीएस बस्सी बने यूपीएससी के सदस्य

आप सरकार से अक्सर तनातनी की स्थिति रखने वाले दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त बीएस बस्सी को आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया। इस संवैधानिक पद के लिए उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा।

दिल्ली पुलिस के पूर्व प्रमुख बीएस बस्सी बने यूपीएससी के सदस्य

नई दिल्ली : आप सरकार से अक्सर तनातनी की स्थिति रखने वाले दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त बीएस बस्सी को आज संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया गया। इस संवैधानिक पद के लिए उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा।

सरकार ने 60 वर्षीय बस्सी के नाम को संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में मंजूरी दे दी। यह संस्था आईएएस, आईपीएस एवं अन्य अधिकारियों को चुनने के लिए सिविल सेवा परीक्षा लेती है। आयोग में अधिकतम 10 सदस्य होते हैं और एक अध्यक्ष होते हैं।

1977 बैच के अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेशों (एजीएमयूटी) कैडर के आईपीएस अधिकारी बस्सी इस वर्ष फरवरी में दिल्ली पुलिस प्रमुख के पद से सेवानिवृत हुए। यूपीएससी सदस्य के रूप में बस्सी का कार्यकाल पांच वर्षों का होगा। इस लिहाज से बस्सी फरवरी 2021 तक सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

Trending news